ChatCrawlersearch across public Telegram Open the app
U

UPSC/IAS/IPS/PCS/RRB/SSC/NET/JRF /CTET/UPTET/ARMYOnline 📖 Study Group🌷 By - Dr.PK All subject hand writing Notes here😊😘

сообщение · 2026-08-24 07:15 UTC
U
UPSC/IAS/IPS/PCS/RRB/SSC/NET/JRF /CTET/UPTET/ARMYOnline 📖 Study Group🌷 By - Dr.PK All subject hand writing Notes here😊😘
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔 *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* *🙏शुभप्रभातम् जी🙏* *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..* *📝आज दिनांक 👉* *📜 24 अगस्त 2026* *सोमवार* *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚* *🇮🇳शक सम्वत-* 1948 *🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083 *🇮🇳मास-* श्रावण *🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष *🗒तिथि-* द्वादशी - पूर्णरात्रि *🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा - 20:29 तक *🌠पश्चात्-* उत्तराषाढ़ा *💫करण-* बव - 17:24 तक *💫पश्चात्-* बालव *✨योग-* प्रीति - 07:04 तक *✨पश्चात्-* आयुष्मान *🌅सूर्योदय-* 05:54 *🌄सूर्यास्त-* 18:52 *🌙चन्द्रोदय-* 16:34 *🌛चन्द्रराशि-* धनु - 27:07 तक *🌛पश्चात्-* मकर *🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन *💡अभिजित-* 11:57 से 12:49 *🤖राहुकाल-* 07:31 से 09:09 *🎑ऋतु-* शरद् *⏳दिशाशूल-* पूर्व *✍विशेष👉* *_🔅आज सोमवार को 👉 श्रावण सुदी द्वादशी पूर्णरात्रि , श्री श्याम बाबा जागरण , श्री दामोदर द्वादशी , पवित्रा द्वादशी , श्रावण का अन्तिम सोमवार व्रत , महाकाल सवारी उज्जैन , वंजुली महाद्वादशी व्रत , पुत्रदा / पवित्रा एकादशी व्रत (पंचांग भेद से , वैष्णव यानी साधु संन्यासी आदि के लिए ) , श्री विष्णु पवित्रारोपण (उड़ीसा) , पवित्रा रोपणं व्रत (बंगाल) , आज से भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा तक दधित्याग व्रतारम्भ , श्रावण द्वादशी व्रत (जैन) , शोपियान यात्रा प्रारम्भ (जम्मू - कश्मीर) , श्री छ छुंगा स्मृति दिवस , 'अवध केसरी' राना बेनी माधव बख्श सिंह जी जयंती , विश्व गुजराती भाषा दिवस 2026 (प्रसिद्ध गुजराती कवि लेफ्टिनेंट नर्मदाशंकर दवे जयन्ती) , अमर शहीद श्री राजगुरु जन्म दिवस व अंतर्राष्ट्रीय विचित्र संगीत दिवस।_* *_🔅कल मंगलवार को 👉 श्रावण सुदी द्वादशी 06:23 तक पश्चात् त्रयोदशी प्रारम्भ , द्वादशी तिथि वृद्धि ,भौम प्रदोष व्रत , मंगलागौरी व्रत , श्री श्याम बाबा द्वादशी , शुक्र चित्रा नक्षत्र में 12:52 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 22:52 से , त्रिपुष्करयोग सूर्योदय से 06:21 तक , असेसा पर्व (पानीपत)।_* *🎯आज की वाणी👉* 🌹 *अधमाः धनमिच्छन्ति* *धनं मानं च मध्यमाः ।* *उत्तमाः मानमिच्छन्ति* *मानो हि महतां धनम् ।।* *भावार्थ👉* _निम्न कोटि के लोगों को सिर्फ धन की इच्छा रहती है, ऐसे लोगों को सम्मान से मतलब नहीं होता । एक मध्यम कोटि का व्यक्ति धन और सम्मान दोनों की इच्छा करता है वहीं एक उच्च कोटि के व्यक्ति के लिए सम्मान ही मायने रखता है। सम्मान धन से अधिक मूल्यवान है।_ 🌹 *24 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* 79 ईस्वी – माउंट विसुवियस ज्वालामुखी फटने से रोमन शहर पोम्पेई और हरकुलेनियम ज्वालामुखी की राख में दबे गए। जिससे 15 हजार लोगों की मौत हुई (कन्फर्म नहीं)। 1215 – पोप इनोंसेंट तृतीय ने ब्रिटेन के ऐतिहासिक मैग्नाकार्टा को अवैध करार दिया। 1456 – जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई। इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है। 1600 - ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा। 1690 – जॉब कार्नोक ने कलकत्ता (अब कोलकाता) शहर की आघारशिला रखी व बसे , कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस। 1814 – ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीटी पर हमला किया। 1816 - सेंट लुईस की संधि पर सेंट लुईस, मिसौरी में हस्ताक्षर किए। 1820 - एक संवैधानिक विद्रोह ओपोर्टो पुर्तगाल में समाप्त हो गया। 1853 – पहली बार न्यूयॉर्क शेफ जॉर्ज क्रम ने आलू का चिप्स बनाया। 1891 – थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्‍दील हुई। 1909 – पनामा नहर के निर्माण के लिए कंक्रीट डालने का काम शुरू हुआ। 1910 - भारत के कोलकाता की तीसरी सबसे बड़ी तम्बाकू कंपनी को आईटीसी लिमिटेड ने ख़रीदा। 1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया। 1954 – गहराते हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच इस्तीफ़ा देने के बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने आत्महत्या कर ली थी। 1969- वाराहगिरि वेंकट गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने। 1971 – भारत ने ओवल क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर उसकी धरती पर पहली जीत दर्ज की। 1974 – फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवे राष्ट्रपति बने। 1991 - यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना। 1992 - चीन और दक्षिण कोरिया ने राजनयिक संबंध स्थापित किए। 1993 – पॉप स्टार माइकल जैक्सन के खिलाफ़ यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू हुई थी।

Вся лента · оригинал в Telegram

Open in Telegram Каталог площадок Искать в ChatCrawler

A snapshot of an open public feed from the search index ChatCrawler — “Google for public Telegram”; refreshed as the venue is crawled. Times are UTC.

Public content only, official Telegram API. About · FAQ · What we do not do · Remove a page · Catalog