ChatCrawlersearch across public Telegram Open the app
U

UPSC/IAS/IPS/PCS/RRB/SSC/NET/JRF /CTET/UPTET/ARMYOnline 📖 Study Group🌷 By - Dr.PK All subject hand writing Notes here😊😘

сообщение · 2026-08-24 07:15 UTC
U
UPSC/IAS/IPS/PCS/RRB/SSC/NET/JRF /CTET/UPTET/ARMYOnline 📖 Study Group🌷 By - Dr.PK All subject hand writing Notes here😊😘
1995 - उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत (बिक्री शुरु की)। 1999 - पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया। 2000 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा। 2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका के उप-विदेशमंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने भारत-पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया। 2004 - फ़िलिस्तीनियों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने अरुण गांधी रामल्ला पहुँचे। 2006 - अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया। 2008 - पेइचिंग ओलंपिक का समापन हुआ इसमें चीन 51 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। 2009 - वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नाडिज 'मिस यूनीवर्स-2009' चुनी गईं। 2011 - मूडीज़ ने जापान की ऋण साख एए3 से घटाकर एए2 कर दी। 2011- चीन के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया। 2019 - विश्व की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता, वर्ल्डस्किल्स कज़ान 2019 की रूस के कज़ान में एक भव्य समारोह में शुरूआत हुई। 2019 - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ज़ायेद' से सम्मानित किया तथा बहरीन के मनामा में 'द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां' के सम्मान से नवाजा गया। 2020 - अमेरिका में चक्रवाती तूफान मार्को और लॉरा ने दस्तक दी। आपात मदद को मंजूरी दी , तूफान ने क्यूबा में हजारों लोग पलायन को मजबूर किए , जबकि 11 की मौत हुई। 2020 - असम में भारत के सबसे लंबे नदी रोपवे का उद्घाटन किया( कुल 1.8 किलोमीटर लंबा, जो ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को आपस में जोड़ता है)। 2020 - हैदराबाद निवासी 21 वर्षीय नीलकंठ भानु प्रकाश दुनिया के सबसे तेज मानव कैलकुलेटर बने , माइंड स्पोर्ट्स ओलंपियाड के तहत उन्होंने मेंटल कैलकुलेशन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीता। 2021 - पाकिस्तान ने फतह-1 का सफल परीक्षण किया। 2021 - नागपुर में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड का पहला बैच भारतीय सेना को सौंपा गया। 2021 - हाकैंडे हिचिलेमा ने जाम्बिया के सातवें राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया। 2022 - थाईलैंड के संवैधानिक न्यायालय ने प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा को आम चुनावों से पहले ही पद से निलंबित किया। 2022 - पीएम मोदी ने हरियाणा के फरीदाबाद में एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल (2600 बेड) का उद्घाटन किया। 2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मोहाली में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र राष्ट्र को समर्पित किया। 2023 - हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में 30 सेकेंड में 7 इमारतें एक-एक कर गिरीं , 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हुई। 2023 - प्रधानमंत्री ने जी20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। 2023 - उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चौथी जी 20 संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठक में मसौदा घोषणा पर चर्चा शुरू हुई। 2024 - इजरायल ने गाजा में मिसाइल दागी; दो बच्चों समेत 36 की मौत हुई। 2024 - भारतीय क्रिकेटर 38 वर्षीय शिखर धवन ने संन्यास की घोषणा की। 2025 - भारतीय टेस्ट टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की। *24 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉* 1818 - शिव दयाल साहब - दीक्षित हिन्दू संप्रदाय 'राधा स्वामी सत्संग' के संस्थापक। 1833 - नर्मद (लेफ्टिनेंट नर्मदाशंकर दवे) - गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार। 1872 - नरसिंह चिन्तामन केलकर - लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार। 1888 - बाल गंगाधर खेर - भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता। 1889 - के. केलप्पन - केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक। 1908 - राजगुरु ( शिवराम हरि राजगुरु ) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रान्तिकारी थे। 1911 - बीना दास - भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक। 1912 - चंद्रसिंह बिरकाली - आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि। 1924 - राम निवास मिर्धा - राजस्थान विधान सभा के पूर्व सदस्य। 1927 - दीप्ति शर्मा - भारत की महिला क्रिकेटर। 1927 - अंजलि देवी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता। 1969 - मुकेश तिवारी का जन्म सागर मध्यप्रदेश में हुआ। 1983 - अदिति शर्मा भारतीय अभिनेत्री। *24 अगस्त को हुए निधन👉*

Вся лента · оригинал в Telegram

Open in Telegram Каталог площадок Искать в ChatCrawler

A snapshot of an open public feed from the search index ChatCrawler — “Google for public Telegram”; refreshed as the venue is crawled. Times are UTC.

Public content only, official Telegram API. About · FAQ · What we do not do · Remove a page · Catalog