UPSC/IAS/IPS/PCS/RRB/SSC/NET/JRF /CTET/UPTET/ARMYOnline 📖 Study Group🌷 By - Dr.PK All subject hand writing Notes here😊😘
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 31 अगस्त 2026*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया - 08:53 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* रेवती - 27:24 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* विष्टि - 08:53 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* गण्ड - 25:50 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:58
*🌄सूर्यास्त-* 18:44
*🌙चन्द्रोदय-* 20:25
*🌛चन्द्रराशि-* मीन - 27:24
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:55 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 07:34 से 09:09
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 भाद्रपद बदी तृतीया 08:53 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , कजरी / बूढी / सातुड़ी तीज , तीजड़ी (सिन्धी , आज भी) , संकष्टी श्रीगणेश (बहुला) चतुर्थी व्रत , श्री महास्कन्द हर चतुर्थी , गौ पूजा , विघ्नकारक भद्रा 08:52 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , पंचक 27:24 तक , सप्तपरमस्थान व्रत पूर्ण (जैन) , मुनि श्री शांतिसागर जी समाधि (जैन) , आर्यिका श्री सुधारमति जी समाधि (जैन ,भाद्रपद कृष्ण तृतीया) , मुनि श्री स्वभावसागर जी समाधि (जैन) , ईद-ए-मौलाद (मुस्लिम) , श्री विन्ध्याचल भीमचण्डी देवी प्रकटोत्सव (भाद्रपद कृष्ण द्वितीया / तृतीया) , श्री प्रणब मुखर्जी स्मृति दिवस , श्री बेअंत सिंह स्मृति दिवस , श्री कश्मीरी लाल जाकिर स्मृति दिवस , पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ जी जन्मदिवस , सुप्रसिद्ध उपन्यासकार व कवयित्री अमृता प्रीतम जी जयन्ती , महान गणितज्ञ व संख्या सिद्धांत के पुरस्कर्ता सुब्बैया शिवसंकरनारायण पिल्लाई जी पुण्यतिथि , स्थानीय स्वशासन दिवस (उड़ीसा) , अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (2021 से) व अंतरराष्ट्रीय ओवरडोज जागरूकता दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 भाद्रपद बदी चतुर्थी 07:44 तक पश्चात् पंचमी प्रारम्भ , सितम्बर माह प्रारम्भ , रक्षा पंचमी (उड़ीसा) , मंगलागौरी पूजन , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:43 तक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*दुर्जनेन समं सख्यं*
*वैरञ्चापि न कारयेत् ।*
*उष्णो दहति चाङ्गारः*
*शीतः कृष्णायते करम् ।।*
*भावार्थ👉*
_दुर्जन के साथ मैत्री और वैर कुछ भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह दोनों स्थितियों में अनिष्ट करता है, जैसे जलते हुए अङ्गार [ कोयले ] को स्पर्श करने से वह हाथ को जलाता है और ठण्डा होने पर [ बुझे हुए को ] छूने से हाथ को काला करता है।_
🌹
*31 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1422 – हेनरी षष्ठम महज नौ महीने की उम्र में ब्रिटेन के राजा घोषित किए गए।
1715 - इंग्लैंड के ओल्ड डॉक लिवरपूल का उद्घाटन थॉमस स्टीयर नाम के इंजीनियर ने किया।
1724 - स्पेन के लुई आई की 17 साल की उम्र में बीमार होने के कारण मृत्यु हो जाती है, तो उसके पिता फिलिप V ने सिंहासन फिर से संभाला।
1778 - ब्रिटिश क्रांति के दौरान ब्रिटिश ब्रॉन्क्स में 17 शेयरब्रिज भारतीयों को मारा गया।
1827 - प्रथम विस्काउंट गोडेरिच, फ्रेडरिक जॉन रॉबिन्सन जॉर्ज कैनिंग की मौत के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1871 - एडॉल्फे थियर्स फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनाये गए।
1881 - अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।
1887 – काइनेटोस्कोप का थॉमस एडीसन द्वारा पेटेंट कराया गया। इस उपकरण का इस्तेमाल फिल्मों के निर्माण के लिए किया गया था।
1919 – अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ।
1920 - अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।
1920 – बेल्जियम ने अपने नागरिकों के लिए वृद्धा पेंशन की शुरुआत की।
1947 – हंगरी में सत्ता पर कम्युनिस्टों का अधिकार हो गया।
1955 – टेक्सास के लुफकिन में पहला माइक्रोवेव आधारित टीवी स्टेशन की स्थापना की गई।
1956 - भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
1957 – फेडरेशन ऑफ मलाया वर्तमान में मलेशिया को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1959 - अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने एक नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया।
1962 - कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।
1964 - कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।
1968 - भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।