ChatCrawlersearch across public Telegram Open the app
U

UPSC/IAS/IPS/PCS/RRB/SSC/NET/JRF /CTET/UPTET/ARMYOnline 📖 Study Group🌷 By - Dr.PK All subject hand writing Notes here😊😘

сообщение · 2026-09-01 07:22 UTC
U
UPSC/IAS/IPS/PCS/RRB/SSC/NET/JRF /CTET/UPTET/ARMYOnline 📖 Study Group🌷 By - Dr.PK All subject hand writing Notes here😊😘
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔 *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* *🙏शुभप्रभातम् जी🙏* *इतिहास की 01 सितंबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...* *📝आज दिनांक 👉* *📜 01 सितम्बर 2026* *मंगलवार* *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚* *🇮🇳शक सम्वत-* 1948 *🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083 *🇮🇳मास-* भाद्रपद *🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष *🗒तिथि-* चतुर्थी - 07:44 तक *🗒पश्चात्-* पंचमी *🌠नक्षत्र-* अश्विनी - 26:43 तक *🌠पश्चात्-* भरणी *💫करण-* बालव - 07:44 तक *💫पश्चात्-* कौलव *✨योग-* वृद्धि - 23:38 तक *✨पश्चात्-* ध्रुव *🌅सूर्योदय-* 05:58 *🌄सूर्यास्त-* 18:43 *🌙चन्द्रोदय-* 21:00 *🌛चन्द्रराशि-* मेष - दिनरात *🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन *💡अभिजित-* 11:55 से 12:46 *🤖राहुकाल-* 15:32 से 17:07 *🎑ऋतु-* शरद् *⏳दिशाशूल-* उत्तर *✍विशेष👉* *_🔅आज मंगलवार को 👉 भाद्रपद बदी चतुर्थी 07:44 तक पश्चात् पंचमी प्रारम्भ , सितम्बर माह प्रारम्भ , रक्षा पंचमी (उड़ीसा) , मंगलागौरी पूजन , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:43 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 26:43 तक , मुनि श्री स्वभावसागर जी समाधि (जैन , भाद्रपद कृष्ण चतुर्थी) , गुरु अमरदास जी पुण्य दिवस (ज्योति जोत दिवस) , अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जयन्ती (130वीं) , बुंदेली दिवस , भारतीय जीवन बीमा निगम स्थापना दिवस , राष्ट्रीय ड्राइवर दिवस (भारत , घोषणा 24 जनवरी) , राष्ट्रीय क्षमा दिवस (National Forgiveness Day) , विश्व पत्र लेखन दिवस (World Letter Writing Day) , गुटनिरपेक्ष दिवस , राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week , 01 से 07 सितम्बर) , पोषण माह (सितम्बर , 2018 से ) व Japan Dolphins Day (Not confirmed)।_* *_🔅कल बुधवार को 👉 भाद्रपद बदी पंचमी 07:14 तक पश्चात् षष्ठी 28:28 तक , रक्षा पंचमी (उड़ीसा , पंचांग भेद से आज भी)।_* *🎯आज की वाणी👉* 🌹 *नित्यं निवसते लक्ष्मीः* *कन्यकासु प्रतिष्ठिता।* *शोभना शुभयोग्या च* *पूज्या मङ्गलकर्मसु ॥* ★महाभारतम् अनुशासनपर्व २२ *अर्थात् 👉* _नारदजी ने कहा- कन्याओं में सदा लक्ष्मी निवास करती हैं। वे उनमें नित्य प्रतिष्ठित होती हैं; इसलिये प्रत्येक कन्या शोभासम्पन्न, शुभ कर्म के योग्य तथा मंगल कर्मों में पूजनीय होती है ॥_ 🌹 *1 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* 1807 – अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर्र राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाये गये। 1878 – एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी। यह कंपनी बोस्टन की टेलीफोन डिस्पैच कंपनी थी। 1905 – सस्केचेवान और अलबर्रटा कनाडा का नौवां और दसवां प्रांत बना। 1922 – रेडियो पर पहला दैनिक समाचार कार्यक्रम 'द रेडियो डाइजेस्ट' शुरू हुआ। 1923 – ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचायी। 1939 - जर्मनी का पौलेंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ। 1942 – महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी का गठन किया। 1947 – भारतीय मानक समय की शुरूआत हुई। 1956 – भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई। 1956 – राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना। 1962 – महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुयी। 1964 – इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी। 1972 – मिस्र और लीबिया ने फेडरेशन बनाया। 1979 – अमेरिका की पायोनियर-11 शनि ग्रह की यात्रा पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना। 1985 – टाइटेनिक जहाज को डॉ रॉबर्ट बेलार्ड और ज्यां लुई मिशेल द्वारा अमेरिका और फ्रांस के संयुक्त अभियान में खोज निकाला गया। 1994 – उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया। 1997 – साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एमसी मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया। 1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त। 1998 – जे.के. रॉलिंग की किताब 'हैरी पॉटर एंड द सॉरसेरर्स स्टोन को अमेरिका में जारी किया गया। यह हैरी पॉटर श्रृंखला की पहली पुस्तक थी। 2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया। 2003 - लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता। 2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।

All messages on 1 September 2026 · Whole feed · оригинал в Telegram

Open in Telegram Каталог площадок Искать в ChatCrawler

A snapshot of an open public feed from the search index ChatCrawler — “Google for public Telegram”; refreshed as the venue is crawled. Times are UTC.

Public content only, official Telegram API. About · FAQ · What we do not do · Remove a page · Catalog