ChatCrawlersearch across public Telegram Open the app
U

UPSC/IAS/IPS/PCS/RRB/SSC/NET/JRF /CTET/UPTET/ARMYOnline 📖 Study Group🌷 By - Dr.PK All subject hand writing Notes here😊😘

сообщение · 2026-09-01 07:22 UTC
U
UPSC/IAS/IPS/PCS/RRB/SSC/NET/JRF /CTET/UPTET/ARMYOnline 📖 Study Group🌷 By - Dr.PK All subject hand writing Notes here😊😘
2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई। 2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे। 2008 - वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की। 2008 - यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला। 2009 - वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया। 2009 - सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया। 2009 - लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने। 2019 - देशभर में यातायात नियमों के उल्लंघन संबंधी नए नियम लागू , नए नियमों के लागू होने के बाद इनके उल्लंघन पर 10 गुना तक ज्यादा जुर्माना देना होगा। 2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के नए राज्यपाल भी नियुक्त किए। 2019 - लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने सेना के उपप्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया। 2020 - भारत - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “मिशन कर्मयोगी” नामक राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) को मंजूरी दी। 2020 - कोविड-19 समाधानों का संयुक्त रूप से पता लगाने के लिए भारत-अमेरिका वैज्ञानिकों की 11 टीमों का चयन किया गया। 2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती के अवसर पर ₹125 का एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया। 2021 - भारत - कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास "काज़इंड-21" ट्रेनिंग नोड आयशा बीबी कजाकिस्तान में शुरू हुआ। 2022 - श्रीलंका सरकार और अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष के बीच दो अरब 90 करोड डॉलर के ऋण के लिए समझौता हुआ। 2022 - केरल के कोच्चि में पीएम मोदी ने मेट्रो रेल फेज-2 कॉरिडोर सहित विभिन्न परियोजनाओं शिलान्यास और उद्घाटन किया। 2023 - गुजरात के कच्छ में 4.5 की तीव्रता का भूकंप आया। 2023 - मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) द्वारा निर्मित भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘महेंद्रगिरी' को मुंबई में लॉन्च किया गया। 2023 - सिंगापुर में जन्मे भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थरमन शणमुगारत्नम ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की। 2023 - आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को दुनिया के शीर्ष बैंकर का सम्मान मिला। 2023 - श्री वुमलुनमंग वुअलनाम ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव के रूप में व एयर मार्शल नागेश कपूर ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज कार्मिक (एओपी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। 2024 - अचानक गायब हुए रूसी हेलीकॉप्टर का मलबा मिला, सवार 22 लोग अब भी लापता। 2025 - अफगानिस्तान में भूकंप से 800 मौतें, 2500 घायल, आधी रात को 6 तीव्रता का भूकंप आया, सोते हुए लोगों को बचने का मौका नहीं मिला। *1 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉* 1886 - के. पी. केशव मेनन - मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक थे। 1895 - चेमबइ वैद्यनाथ भगवतार- भारतीय संगीतकार । 1896 - अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जिन्हें स्वामी श्रील भक्तिवेदांत प्रभुपाद के नाम से भी जाना जाता है, सनातन हिन्दू धर्म के एक प्रसिद्ध गौडीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक थे। 1901 - लक्ष्मी नारायण उपाध्याय - एक जानेमाने भूगोलवेत्ता थे। 1908 - के. एन. सिंह - भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता। 1909 - फ़ादर कामिल बुल्के - प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के 'रम्सकपैले' गांव में हुआ था। 1921 - माधव मंत्री - भारतीय क्रिकेटर । 1921 - ललई सिंह यादव सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्होने सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया। 1923 - हबीब तनवीर- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता। 1926 - विजयदान देथा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार। 1927 - राही मासूम रज़ा - बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार। 1930 - चार्ल्स कोरिया - भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक थे। 1933 - दुष्यंत कुमार, हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार। 1947 - पी. ए. संगमा - भारत के राजनीतिज्ञों में से एक थे। 1949 - पी. ए. संगमा- भारतीय राजनीतिज्ञ। 1949 - राधा मोहन सिंह - भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री। 1952 - डॉ. राजकुमार रंजन सिंह - भारत के मानव संसाधन विकास मंत्री बने। 1959 - नंदन बाल एक भारतीय टेनिस कोच और पूर्व पेशेवर खिलाड़ी। 1970 - पद्मा लक्ष्मी- भारतीय अभिनेत्री। 1973 - राम कपूर, भारतीय अभिनेता। 1977 - आमिर अली, भारतीय टेलीविजन अभिनेता। 1982 - यामिनी रेड्डी - एक भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना। *1 सितंबर को हुए निधन👉*

Вся лента · оригинал в Telegram

Open in Telegram Каталог площадок Искать в ChatCrawler

A snapshot of an open public feed from the search index ChatCrawler — “Google for public Telegram”; refreshed as the venue is crawled. Times are UTC.

Public content only, official Telegram API. About · FAQ · What we do not do · Remove a page · Catalog