ChatCrawlersearch across public Telegram Open the app
U

UPSC/IAS/IPS/PCS/RRB/SSC/NET/JRF /CTET/UPTET/ARMYOnline 📖 Study Group🌷 By - Dr.PK All subject hand writing Notes here😊😘

сообщение · 2026-09-02 04:31 UTC
U
UPSC/IAS/IPS/PCS/RRB/SSC/NET/JRF /CTET/UPTET/ARMYOnline 📖 Study Group🌷 By - Dr.PK All subject hand writing Notes here😊😘
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔 *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* *🙏शुभप्रभातम् जी🙏* *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..* *📝आज दिनांक 👉* *📜 02 सितम्बर 2026* *बुधवार* *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚* *🇮🇳शक सम्वत-* 1948 *🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083 *🇮🇳मास-* भाद्रपद *🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष *🗒तिथि-* पंचमी - 06:14 तक *🗒पश्चात्-* षष्ठी - 28:28 तक *🌠नक्षत्र-* भरणी - 25:43 तक *🌠पश्चात्-* कृत्तिका *💫करण-* तैतिल - 06:14 तक *💫पश्चात्-* गर *✨योग-* ध्रुव - 21:12 तक *✨पश्चात्-* व्याघात *🌅सूर्योदय-* 05:59 *🌄सूर्यास्त-* 18:42 *🌙चन्द्रोदय-* 21:41 *🌛चन्द्रराशि-* मेष - दिनरात *🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन *💡अभिजित-* कोई नहीं *🤖राहुकाल-* 12:20 से 13:56 *🎑ऋतु-* शरद् *⏳दिशाशूल-* उत्तर *✍विशेष👉* *_🔅आज बुधवार को 👉 भाद्रपद बदी पंचमी 07:14 तक पश्चात् षष्ठी 28:28 तक , रक्षा पंचमी (उड़ीसा , पंचांग भेद से आज भी) , हलषष्ठी व्रत (सायान्ह व्यापिनी षष्ठी में) पुत्रार्थियों को एवं सन्तानवती महिलाओं को यह व्रत करना चाहिए , चांद / चन्द्र / चन्दन षष्ठी व्रत (मरूस्थल में) , कपिला षष्ठी व्रत , चम्पा षष्ठी , रांधण छठ , ललही छठ् , मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में 13:16 पर , शुक्र तुला राशि में 13:47 पर , षष्ठी तिथि टूटी , विघ्नकारक भद्रा 28:27 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 25:43 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 25:43 से सूर्योदय तक , श्री बलराम / बलदाऊ जी जन्मोत्सव (हलषष्ठी) , श्री धरणीधर जयंती (धाकड समाज) , श्री दरोगा प्रसाद राय जयन्ती , श्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी स्मृति दिवस , भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा जन्मदिवस , आदित्य-एल 1 मिशन लॉन्च दिवस (भारत) व विश्व नारियल दिवस।_* *_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 भाद्रपद बदी सप्तमी 26:27 तक पश्चात् अष्टमी प्रारम्भ , श्री शीतला सप्तमी व्रत।_* *🎯आज की वाणी👉* 🌹 *माता शत्रुः पिता वैरी* *येन बालो न पाठितः ।* *न शोभते सभामध्ये* *हंसमध्ये बको यथा ॥* *भावार्थ👉* जो माता-पिता अपने बच्चों को नहीं पढ़ाते वे शत्रु के सामान हैं। बुद्धिमानों की सभा में अनपढ़ व्यक्ति उसी प्रकार सम्मान / शोभा नहीं पाता , जिस प्रकार हंसों के बीच बगुला शोभा नहीं पाता है। 🌹 *2 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* 1573 - अकबर ने गुजरात फ़तह किया। 1666 - लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हज़ार इमारतें नष्ट हो गयी। 1775 - पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया। 1789 - अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया। 1801 – ब्रिटेन और उसमानी शासन की सेनाओं के निरंतर आक्रमण के बाद फ़्रांस की सेना पराजित हुई और उसे मिस्र से निकलना पड़ा। 1806 – भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद हो गया। 1867 – नीदरलैंड के हारलेम नेथ में पहला गर्ल्स स्कूल खोला गया। 1898 – मशीनगन का युद्ध में पहली बार इस्तेमाल किया गया। 1926 - इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ। 1930 - ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी। 1945- जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ। 1945- हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की। 1946 – पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अविभाजित भारत की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। 1956- हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत। 1962- सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ। 1969- अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन *_ऑटोमैटिक टैलर मशीन_* (ए.टी.एम.) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया। 1970 - नासा ने चांद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन को कैंसिल कर दिया। 1970 – राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक का उद्घाटन किया। 1990- काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए। 1991 – अमेरिका ने औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातीविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी। 1992 – अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए सहमत हुए। 1992 – निकारगुआ में भूकंप से करीब 116 लोगों की मौत हो गई। 1996 - मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।

Вся лента · оригинал в Telegram

Open in Telegram Каталог площадок Искать в ChatCrawler

A snapshot of an open public feed from the search index ChatCrawler — “Google for public Telegram”; refreshed as the venue is crawled. Times are UTC.

Public content only, official Telegram API. About · FAQ · What we do not do · Remove a page · Catalog