ChatCrawlersearch across public Telegram Open the app
U

UPSC/IAS/IPS/PCS/RRB/SSC/NET/JRF /CTET/UPTET/ARMYOnline 📖 Study Group🌷 By - Dr.PK All subject hand writing Notes here😊😘

сообщение · 2026-09-03 05:08 UTC
U
UPSC/IAS/IPS/PCS/RRB/SSC/NET/JRF /CTET/UPTET/ARMYOnline 📖 Study Group🌷 By - Dr.PK All subject hand writing Notes here😊😘
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔 *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* *🙏शुभप्रभातम् जी🙏* *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..* *📝आज दिनांक 👉* *📜 03 सितम्बर 2026* *बृहस्पतिवार* *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚* *🇮🇳शक सम्वत-* 1948 *🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083 *🇮🇳मास-* भाद्रपद *🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष *🗒तिथि-* सप्तमी - 26:27 तक *🗒पश्चात्-* अष्टमी *🌠नक्षत्र-* कृत्तिका - 24:30 तक *🌠पश्चात्-* रोहिणी *💫करण-* विष्टि - 15:29 तक *💫पश्चात्-* बव *✨योग-* व्याघात - 18:32 तक *✨पश्चात्-* हर्शण *🌅सूर्योदय-* 05:59 *🌄सूर्यास्त-* 18:40 *🌙चन्द्रोदय-* 22:27 *🌛चन्द्रराशि-* मेष - 07:26 तक *🌛पश्चात्-* वृषभ *🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन *💡अभिजित-* 11:55 से 12:45 *🤖राहुकाल-* 13:55 से 15:30 *🎑ऋतु-* शरद् *⏳दिशाशूल-* दक्षिण *✍विशेष👉* *_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 भाद्रपद बदी सप्तमी 26:27 तक पश्चात् अष्टमी प्रारम्भ , श्री शीतला सप्तमी व्रत , भानु सप्तमी , बृहस्पति पूजन , विघ्नकारक भद्रा 15:28 तक , गुरु आश्लेषा नक्षत्र में 18:34 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 24:30 तक , यमघण्टयोग सूर्योदय से 24:30 तक , थदड़ी पर्व (सिन्धी समाज) , भगवान शान्तिनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , भाद्रपद कृष्ण सप्तमी) , पंडित श्री किशन जी महाराज जयन्ती , श्री पृथ्वीराज कपूर जयन्ती , गगनचुंबी इमारत दिवस / स्काईस्क्रैपर डे / Skyscraper Day (विलियम कैन एयन के जन्मदिन के उपलक्ष में) , मर्चेंट नेवी दिवस , राष्ट्रीय व्यापारी दिवस (अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल) व सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) स्थापना दिवस (43वां)।_* *_🔅कल शुक्रवार को 👉 भाद्रपद बदी अष्टमी 24:15 तक पश्चात् नवमी प्रारम्भ , श्री दूर्वाष्टमी अष्टमी , श्री कालाष्टमी , श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत (सभी के लिए) , रोहिणी नक्षत्रयुता श्रीकृष्ण जन्मोत्सव , श्रीकृष्ण जयन्ती योग , गोकुलाष्टमी , नन्दोत्सव (कल भी) , दशाफल व्रत , अगस्त्य उदय, मंत्रादि , यमघण्टयोग सूर्योदय से 23:05 तक , श्री सन्त ज्ञानेश्वर जयन्ती , जरा - जीवंतिका पूजन , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , महर्षि नवल जयन्ती , श्री दादाभाई नौरोजी जयन्ती , ।_* *🎯आज की वाणी👉* 🌹 *न दैवमपि सञ्चित्य* *त्यजेदुद्योगमात्मन: ।* *अनुद्योगेन कस्तैलं* *तिलेभ्यः प्राप्तुमर्हति॥* *भावार्थ👉* _दैव यानी भाग्य का विचार करके व्यक्ति को कार्य-संपादन का अपना प्रयास त्याग नहीं देना चाहिए । भला समुचित प्रयास के बिना कौन तिलों से तेल प्राप्त कर सकता है ?_ 🌹 *3 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* 1689 – रूस में दाढ़ी पर कर वसूलने की शुरूआत हुई। 1783 - अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हुआ। 1791 – फ्रांस की संसद ने संविधान को पारित किया। 1812 – डब्बों में खाना भरने वाला दुनिया का पहला कारखाना लंदन में खुला। 1833 – बेंजामिन एच.डे. ने अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र 'न्यूयॉर्क सन' का प्रकाशन शुरू किया। 1921 – प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक और पत्रकार अर्नेस्ट हेमिंग्वे की हैडली रिचर्डसन से शादी हुई। 1939 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ। 1943 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया। 1950 – एमीलियो नीनो फरिना पहले F1 वर्ल्‍ड चैपिंयन बने। 1971 - कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना। 1984- दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। 1984 - हवाओं की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक मापी गई। 1997 – श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में सचिन तेंदुलकर ने 143 रन की पारी खेली। यह मैच ड्रा रहा था। 1998 - नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की। 1998 – स्विस एयर का न्यूयॉर्क से जेनेवा जा रहा हवाई जहाज़, नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिर गया। इस जहाज़ ने हादसे के महज़ एक घंटे पहले ही उड़ान भरी थी। 2003 - पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय। 2004 – तीन दिन से अपहरणकर्ताओं के कब्‍जे से रुसी सैनिकों ने स्कूल मुक्त कराया था। मुक्त कराने की इस कारवाई में कम से कम 200 लोग मारे गए थे जिनमे ज्‍यादातर स्कूली बच्चे थे।

Вся лента · оригинал в Telegram

Open in Telegram Каталог площадок Искать в ChatCrawler

A snapshot of an open public feed from the search index ChatCrawler — “Google for public Telegram”; refreshed as the venue is crawled. Times are UTC.

Public content only, official Telegram API. About · FAQ · What we do not do · Remove a page · Catalog