ChatCrawlersearch across public Telegram Open the app
U

UPSC/IAS/IPS/PCS/RRB/SSC/NET/JRF /CTET/UPTET/ARMYOnline 📖 Study Group🌷 By - Dr.PK All subject hand writing Notes here😊😘

сообщение · 2026-09-03 05:08 UTC
U
UPSC/IAS/IPS/PCS/RRB/SSC/NET/JRF /CTET/UPTET/ARMYOnline 📖 Study Group🌷 By - Dr.PK All subject hand writing Notes here😊😘
2006 - यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त। 2006 - भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 2007 - चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया। 2007 - बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया। 2008 - राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया। 2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी (2 सितंबर को लापता हुआ था इनका हैलीकॉप्टर इसलिए 2 सितंबर का भी वर्णन है)। 2014 – भारत और पाकिस्तान में अचानक आयी बाढ़ के कारण 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। 2019 - अशोक लेलैंड हैवी ड्यूटी ट्रक के लिए BS-VI प्रमाणीकरण हासिल करने वाली पहली वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी बनी। 2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अमेरिका - भारत 2020 शिखर सम्मेलन में विशेष संबोधन दिया। 2020 - भारत और बांग्लादेश के बीच जलीय परिवहन शुरू करने पर दोनों देश सहमत हुए । 2020 - रूसी फेडरेशन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के ज़रिये ब्रिक्स देशों ( ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका ) के संस्कृति मंत्रियों की पाँचवीं बैठक आयोजित की गई। 2020 - अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए G20 के विदेश मंत्रियों की वर्चुअल बैठक हुई। 2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने व्लादिवोस्तोक में आयोजित छठे पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) के पूर्ण सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। 2021 - भारत और अमेरिका ने मानव रहित विमानों के सम्बंध में परियोजना-समझौते पर हस्ताक्षर किये। 2021 - जापान में योशीहिदे सुगा ने देश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। 2021 - अमरीका में समुद्री तूफान इडा ने काफी तबाही मचाई व पूर्वोत्‍तर के चार प्रांतों में तूफान के कारण 44 लोगों की मौत हुई। 2022 - केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में 30वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। 2022 - इसरो ने मंगल और शुक्र पर उपग्रह भेजने के लिए इन्फ्लेटेबल एरोडायनामिक डिसेलेरेटर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 2023 - डच विश्व चैंपियन मैक्स वर्स्टैपेन ने मोंज़ा में इटैलियन ग्रैंड प्रिक्स में सीज़न की लगातार 10वीं F1 जीत दर्ज की। 2023 - दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद पोत आईएनएस दिल्ली श्रीलंका से रवाना हुआ। 2023 - जी-20 शिखर सम्मेलन की चौथी और अंतिम शेरपा बैठक रविवार को हरियाणा के मेवात में शुरू हुई। 2024 - फ्रांस में प्रवासियों से भरी नाव दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 लोगों की मौत हुई। 2024 - किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर नरेन्द्र मोदी ब्रुनेई पहुंचे। उनका क्राउन प्रिंस अल-मुहतादी ने स्वागत किया। 2024 - पश्चिम बंगाल विधानसभा में एंटी रेप बिल पास हुआ, पीड़िता कोमा में गई या मौत हुई तो दोषी को 10 दिन में फांसी होगी। 2024 - छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 9 नक्सली मार गिराए। 2025 - ट्रंप का हमास को अल्टीमेटम दिया कि सभी 20 बंधकों को तुरंत रिहा करें। *3 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉* 1617 - रोशन आरा बेगम - मुमताज़ महल (नूरजहाँ) की पुत्री। 1905 - कमलापति त्रिपाठी - भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे। 1906 – दिग्गज फिल्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का पेशावर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ। 1923 – देश के दिग्‍गज तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्‍म हुआ था। 1926 - उत्तम कुमार - भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता। 1940 - प्यारेलाल - हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक। 1957 - जग्गी वासुदेव - विश्व प्रसिद्ध रहस्यवादी और भारतीय मूल के योगी हैं। 1971 - किरण देसाई भारतीय मूल की अंग्रेजी उपन्यासकार। 1974 - राहुल साघवी- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी। 1976 - विवेक ओबेराय- भारतीय अभिनेता। 1992 - साक्षी मलिक - भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान। *3 सितंबर को हुए निधन👉* 1634 - सर एडवर्ड कोक - एक अंग्रेजी बैरिस्टर , जज और राजनेता थे जिन्हें सबसे बड़ा न्यायविद् माना जाता है। 1991 - फ्रैंक रसेल कैप्रा एक इतालवी-अमेरिकी फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक थे।

Вся лента · оригинал в Telegram

Open in Telegram Каталог площадок Искать в ChatCrawler

A snapshot of an open public feed from the search index ChatCrawler — “Google for public Telegram”; refreshed as the venue is crawled. Times are UTC.

Public content only, official Telegram API. About · FAQ · What we do not do · Remove a page · Catalog