जब हम रिलेशनशिप में होते हैं तब अक्सर दोस्तों को भूल जाते हैं। उनसे मिलना-जुलना, बातें करना कम हो जाता है या फिर बंद ही हो जाता है।
पर जब रिलेशनशिप किसी कारण आगे बढ़कर शादी में कन्वर्ट नहीं हो पाता है तब इंसान पूरी तरह से अकेला हो जाता है।
तो हमेशा याद रखें, चाहे आप कितने भी Honest रिलेशनशिप में क्यों न हों पर अपने दोस्तों को कभी दूर न करें। दोस्त भले ही उतने करीब न हों जितना पार्टनर होता है पर दोस्त होने से ज़िंदगी आसान ज़रूर हो जाती है।