🌸 Breakfast मेरे प्यारे Members 🌸
आज के नाश्ते में खीर और रोटी का स्वाद लिया,
सच कहूँ... इसका कॉम्बिनेशन कमाल लगा।
मीठी-सी खीर, सादी-सी रोटी,
दोनों ने मिलकर दिल की भूख भी मिटा दी।
ज़िंदगी भी कुछ ऐसी ही होती है,
सादगी में ही सबसे बड़ी खुशी छुपी होती है।
इसलिए सोचा आप सबसे भी कह दूँ,
आज अगर मौका मिले तो
खीर और रोटी का ये प्यारा-सा नाश्ता ज़रूर आज़माइए। 🥣
ईश्वर करे आपका हर सवेरा
मीठी खीर-सा सुकून दे,
और रोटी-सी सादगी
आपके जीवन में खुशियों की खुशबू भर दे।
मुस्कुराइए, स्वस्थ रहिए और प्यार से नाश्ता कीजिए।
आप सभी का दिन मंगलमय, सुखमय और खुशियों से भरा रहे।
Bhagyalakshmi ✍